नई दिल्ली। देश का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री ने कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर भी बड़ा ऐलान किया और बताया कि 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में अब कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोली जाएंगीं, जिससे यूट्यूब या फिर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट क्रिएट करने वाले युवाओं को काफी फायदा होगा और इसके लिए नए सेटअप लगाए जाएंगे. भारत के एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स (एवीजीसी क्षेत्र) को बढ़ावा देने के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं. भारत में एवीजीसी क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होने का अनुमान है. ऐसे में 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापनाकी जाएगी. इसके लिए इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीस, मुंबई को समर्थन देने के लिए प्रस्ताव है. 5 रीजनल हब होंगे स्थापितकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए एक योजना का प्रस्ताव की गई.” इसके अलावा वित्त मंत्री ने छात्रों, तकनीकी पेशेवरों और स्थानांतरित एनआरआई जैसे छोटे करदाताओं के लिए छह महीने की विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना का प्रस्ताव रखा है. Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation शराब प्रेमियों को बजट से झटका! शराब हुई महंगी.. देखें बजट 2026 में सस्ती-महंगी चीजों की पूरी लिस्ट केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात! वित्तमंत्री ने किया माइनिंग कॉरिडोर का ऐलान, ये राज्य भी है शामिल