★डॉ. ओमकार मृदुल व डॉ. चंद्रा चर्चित प्रयागराज में मंजुलश्री सम्मान से हुए सम्मानित★ पावन यज्ञ भूमि में माँ गंगा के संगम तट पर अचलासप्तमी के शाही स्नान के दिवस ब्रजराज काव्य कला न्यास व बाल सिंधु ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समारोह में श्री उमा शक्तिपीठाधीश्वर परमश्रध्देय स्वामी रामदेवानन्द सरस्वती जी महराज की उपस्थिति और आशीर्वाद के मध्य डॉ. ओमकार साहू व डॉ. चंद्रा साहू जी को विशिष्ट अतिथि की आसंदी प्रदान कर मंजुलश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रयागराज व अन्य शहरों से आये हुए कवियों ने काव्य पाठ किया, बजरांग आश्रम कब बच्चों के द्वारा सनातनी प्रस्तुतियाँ और अन्य प्रतिभावान बच्चों द्वारा भी प्रतिभा का परिचय दिया गया। कल्पवास की महत्ता, माघ मेले की महत्त्ता पर परमश्रद्धेय श्री उमा शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर के दारा आख्यान दिया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी श्री राजबली मिश्रा (CA) जी द्वारा हमेशा की तरह बच्चों को कंबल व खाद्य सामग्री प्रदान कर अपने विशाल हृदय का परिचय प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. ओमकार साहू मृदुल द्वारा छंद साहित्य में त्रिधा छंद (नव प्रस्तारित) पर अपना काव्यपाठ किया साथ ही यह नया छंद ब्रजराज कलावय कला न्यास के अध्यक्ष डॉ. ऋतु पाण्डे त्रिधा के नाम समर्पित किया। डॉ. चंद्रा साहू चर्चित जी ने प्रेरक गीत सुनाकर आश्रम के साथ समस्त विद्यार्थियों का मन जीत लिया। छत्तीसगढ़ से ही ब्रजराज काव्य कला न्यास की उपाध्यक्ष आ० मीनू राजेश शर्मा, आ० गिरिजा ध्रुव शुक्ला और आ० शैलजा शर्मा जी की उपस्थिति व काव्यपाठ ने श्रोताओं को गुदगुदाया। ब्रजराज कलावय कला न्यास व बाल सिंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ऋतु अग्रवाल, संरक्षक आ० ब्रजेश पाण्डे कोषाध्यक्ष आ० शुभ्रांशु, संयोजक आ० अभिषेक मिश्रा, सचिव आ० धीरज कान्त द्विवेदी जी,वरिष्ठ सदस्य आ० किरण अग्रवाल की उपस्थिति महनीय रही। कार्यक्रम का संचालन आ० अभिषेक मिश्रा (दिल्ली) और आ०एकता गुप्ता काव्या (उन्नाव) ने किया। आ० अमिता गुप्ता नव्या, आ० अर्पित गुप्ता, नमन और आ० इशिका के द्वारा सम्पूर्ण साज-सज्जा का कार्य निष्पादित कर कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation एयरपोर्ट पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल, घटना की हो रही जांच 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बेर का लालच देकर खेत ले गया था दरिंदा