CG: सूचना आयोग में बड़ा फेरबदल: पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, इन्हे मिली राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी.. रायपुर :- महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए पूर्व मुख्य सचिव अमिताभ जैन को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।इसी क्रम में आयोग में दो राज्य सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें सेवानिवृत्त आईएएस उमेश कुमार अग्रवाल तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी नियुक्तियों की सेवा शर्तें, वेतन, भत्ते एवं अन्य सुविधाएं भारत सरकार की अधिसूचना दिनांक 24 अक्टूबर 2019 के तहत लागू “सूचना का अधिकार (केंद्रीय सूचना आयोग एवं राज्य सूचना आयोगों में पदावधि, वेतन, भत्ते एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2019” के अनुरूप निर्धारित होंगी। Post Views: 236 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशा के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन CG: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, डायल 112 का ड्राइवर भी शामिल, 2 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 3 फरार