CG: इस भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, रात एक बजे बीच सड़क पर किया था ये कांड रायपुर :- राजधानी रायपुर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हिट एंड रन के एक मामले में पुलिस ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई है। लक्की सिंह ने दो दिन पहले अग्रसेन धाम चौक के पास अपने तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी थी। बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इधर, घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। Post Views: 208 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: प्रयोगशाला सहायक के लिए निकला विज्ञापन, 27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन CG: राशन कार्ड से राशन नहीं, जिले में हजारों सदस्यों के नाम हटाए गए, ये रही वजह