छत्तीसगढ़ में भारत का पहला खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, 14 फरवरी को रायपुर में उद्घाटन रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की. छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलने पर सीएम साय ने खेल मंत्री का आभार जताया. सीएम ने कहा कि प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय है, यह अवसर राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देगा. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में होंगे ये खेल खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी सहित कुल 7 मुख्य खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी, वहीं 2 खेल डेमो स्वरूप प्रस्तुत किए जाएंगे. सरगुजा संभाग में कुश्ती, तीरंदाजी एवं वेटलिफ्टिंगरायपुर में हॉकी, फुटबॉल एवं तैराकी बिलासपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता 14 फरवरी से खेलो इंडिया मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 का उद्घाटन समारोह 14 फरवरी 2026 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मांडविया को उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया. Post Views: 39 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन करने पर हिंदू युवक को किया प्रताड़ित, तो उसने वीडियो बनाकर लगा ली फांसी खंभों पर लटक रही मौत और फाइलों में उलझा नियामक आयोग, छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हर साल बढ़ते हैं, लेकिन जान की सुरक्षा किसके भरोसे