CG: रिंग रोड बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत अंबिकापुर:- अंबिकापुर के नमनाकला रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों ने हेलमेट नहीं पहना था और उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मोटरसाइकिल सवार बृजेश लकड़ा (25), पिता बीरेंद्र लकड़ा निवासी महुआपारा अंबिकापुर तथा मेलप्रताप तिर्की (26), पिता गेब्रियल तिर्की निवासी शांतिपारा फुंदुरडीहारी अंबिकापुर, गांधी चौक की ओर से रिंग रोड होते हुए बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गुडलक मोटर्स के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Post Views: 186 Please Share With Your Friends Also Post navigation नौकरी का लालच देकर लड़कियों को जाल में फंसाया, फिर होटल – स्पा से शुरू किया ‘गंदा धंधा’, 11 युवतियां हिरासत में CG: धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक की फांसी पर लटकी मिली की लाश, इलाके में हड़कंप