डबल मर्डर डेम में मिली दो युवकों की लाश, अचानक हो गए थे घर से गायब जशपुर :- जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुमला थाना क्षेत्र के कोल्हेनझरिया स्थित कागजपुड़ा डेम के पास झाड़ियों में दो युवकों के सड़े-गले शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान विलियम कुजूर और दिलीप खड़िया के रूप में हुई है, जो पिछले पांच दिनों से लापता थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत और सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुमला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। Post Views: 145 Please Share With Your Friends Also Post navigation बीएलओ तुमने ये क्या किया…SIR में बहू का नाम जोड़ दिया ससुर के साथ, तो पैदा करवा दिए 6-6 बच्चे डांडगांव में हिंदू सम्मेलन संपन्न, समाज प्रमुखों का हुआ सम्मान