कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का आज 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के निधन की कोरबा भाजपा इकाई ने पुष्टि की है। बनवारी लाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष थे। जो कि 28 मार्च 2021 से विधानसभा उपाध्यक्ष बने थे। भाजपा से होने के बावजूद पूर्व सीएम अजीत जोगी (कांग्रेस) ने इन्हें विस उपाध्यक्ष का पद सौंपा था। और यही से विपक्ष को उपाध्यक्ष पद देने की परंपरा शुरू हुई थी लेकिन अब यह परंपरा खत्म हो गई है।

बनवारीलाल अग्रवाल कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने जनसंघ के समय से की थी और हमेशा सादगी, ईमानदारी व निष्पक्षता को प्राथमिकता दी। राजनीति में आने से पहले वे पेशे से वकील थे। रायपुर विश्वविद्यालय से एम.एससी., बी.एड. और एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने जनता के अधिकारों की रक्षा को अपना उद्देश्य बनाया। उनका जनसंपर्क अत्यंत व्यापक था और वे गरीब-मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले नेताओं में गिने जाते थे।

तीन साल पहले हुआ था बेटे का निधन

बता दें कि करीब तीन साल पहले 28 दिसंबर 2022 को उनके बेटे का भी निधन हो गया था। उनके बेटे कोरबा निवासी कारोबारी अभिषेक अग्रवाल का 35 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। जो उनके लिए एक बड़ा सदमा था। उनके बेटे को कुछ दिनों पहले ही तबीयत खराब होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए थे।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!