CG : मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने नहीं लिया एक्शन, तीन दिन बाद उसी आरोपी ने पीड़ित की कर दी हत्या, अब SSP ने TI पर लिया एक्शन बिलासपुर : बिलासपुर में युवक की हत्या मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को विवेक पांडेय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर देवेश सिंह राठौर को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। दरअसल 5 अगस्त को दीपक साहू नाम के युवक ने सिटी कोतवाली थाने में एएसआई गजेंद्र शर्मा के सामने रिपोर्ट दर्ज करायी, कि गणेश रजक ने उसके साथ मारपीट की है। दीपक साहू का मुलाहिजा तो कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिसके बाद बेखौफ होकर उसी आरोपी गणेश रजन ने दीपक साहू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए निरीक्षक विवेक पांडेय को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। Post Views: 211 Please Share With Your Friends Also Post navigation मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकूबाजी में हत्या… CG : SDM की सरकारी गाड़ी ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर गर्भवती महिला मौके पर ही गयी जान, पति व दो बच्चे घायल