सामूहिक योग अभ्यास से जागरूकता की अलख – कोतल स्कूल प्रांगण में योग कार्यक्रम सम्पन्न कोतल/प्रेमनगर : “करें योग, रहें निरोग” के संकल्प के साथ आज माध्यमिक शाला कोतल के प्रांगण में एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्रामवासियों तथा संगवारी फिटनेस क्लब कोतल की सहभागिता रही। इस योग अभ्यास में शारीरिक व्यायाम का 20% भाग शामिल किया गया, साथ ही संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और ग्रामीण जनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि – “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में सहायक है। बच्चों को प्रारंभ से ही इसके लिए प्रेरित किया जाए तो एक स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण संभव है।” कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पेन 🖋️ भेंट कर सम्मानित किया गया, ताकि उनमें उत्साह और भागीदारी की भावना बनी रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांव के बच्चों और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। “स्वस्थ रहें – मस्त रहें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ✍️ रिपोर्ट: क्रांति कुमार रावतchhattisgarhkranti | खबर मतलब क्रांति Post Views: 242 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG – IG की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन अटैच, CSP पर भी एक्शन, इंस्पेक्शन के दौरान मिली गड़बड़ी पर एक्शन CG बड़ा हादसा: कार नदी में बही, तीन लोगों की गयी जान, दो की हालत गंभीर, ससुर, बहू और पोती की गयी जान…