88 रुपए सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, कल से लागू हो जाएंगे नए रेट, जानिए अब कितना देना होगा एक सिलेंडर के लिए बिजनेस : ताबड़तोड़ महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने एक बार फिर बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कटौती करने का ऐलान किया है। बता दें कि दो महीने में ये दूसरी बार है जब सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। पाकिस्तान सरकार के ये फैसला आम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार OGRA यानि ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने गैस की कीमतों में 7.43 रुपए प्रति किलोग्राम कटौती करने का ऐलान किया है। यानि अब उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम गैस के लिए 247.96 रुपए के बजाए 240.53 रुपए चुकाने पड़ेंगे। अगर बात करें 11 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की तो सीधे 87.71 रुपए की कटौती की गई है। ऐसे में अब जनता को एक सिलेंडर के लिए 2,838.31 रुपए के बजाए 2,750.60 ही देना होगा। गैस के नए रेट कल यानि 1 जुलाई से लागू कर दिए जाएंगे। वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो कल से पेट्रोल 11.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 14.86 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। ईंधन के दाम में बदलाव के लिए OGRA ने पाकिस्तान सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है, जिस पर अब से कुछ ही देर बाद मुहर लग सकती है। बता दें कि फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Post Views: 185 Please Share With Your Friends Also Post navigation Tesla Robotaxi : एलन मस्क के जन्मदिन पर टेस्ला ने लॉन्च की अनोखी कार, बिना ड्राइवर 116 kmph की रफ्तार से ग्राहक के घर पहुंची, जानें कीमत और खासियत Adult Films : सेक्स विडिओ मे इन पोजिशन्स के सीन्स को शूट करना अब होगा बैन! इस बिल के जरिए पोर्नोग्राफी में नकेल कसेगी सरकार ….