पश्चिम बंगाल:- एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस बार राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में घटना हुई है. यहां पर सातवीं में पढ़ने वाली लड़की के साथ गैंगरेप का शिकार बनाया गया. इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक उसे पार्क में ले गया, जहां दो और व्यक्ति भी आ गए. फिर आरोपी लड़की को ई-रिक्शा में बैठाकर एक झोपडी में ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी की. ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी छात्रा खबर के मुताबिक, पीड़िता शनिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से निकली थी. अपने एक जानने वाले युवक से मिलने के बाद दोनों ने कमलापुर पार्क में कुछ देर बातचीत की. फिर युवक और उसके दो अन्य दोस्त लड़की को जबरन टोटो में बिठाकर मोतीलाल कॉलोनी की हरिजन बस्ती के एक कमरे में ले गए. तीन युवकों ने की दरिंदगी यहां तीनों युवकों ने नाबालिग के साथ दरिंदगी की. आरोपी विक्की पासवान, राजेश पासवान और संजू साहा इलाके के रहने वाले हैं. मामला तब सामने आया जब वह रात में बीमार होकर घर लौटी. उसी रात दमदम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. रविवार को पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया. Post Views: 71 Please Share With Your Friends Also Post navigation पति बना हैवान! पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पति ने छत से फेंका… Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! पुलिस को आते देख खेत की ओर भागे युवक-युवतियां…