नाबालिक से बलात्कार का आरोपी दरिंदा पुलिस के बगल में


उदयपुर थाना क्षेत्र में एक जघन्य अपराध की घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय राजेश उर्फ टकलू पण्डो ने 5 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया। आरोपी द्वारा नाबालिग को बिस्किट देकर जंगल में ले जाया गया और वहां उसके साथ अपराध किया।

लड़की ने घटना की सूचना अपनी दादी और मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने उदयपुर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर नाबालिक का एमएलसी कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ भारी आक्रोश है। उदयपुर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6, बीएनएस की धारा 64 और 65(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे न्यायालय पेश किया जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!