बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है। नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाने और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने के काम के लिए 4 से 26 अप्रैल तक 20 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इसके अलावा रायपुर मंडल में हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

रेलवे के अनुसार इन दिनों कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों में शालीमार-लोकमान्य तिलक, कोरबा-अमृतसर, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन, बरौनी-गोंदिया और कई मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बीच रास्ते में ही स्टॉप होंगी। इसी तरह बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग तक ही चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं। खासकर रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार, अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल रूट के यात्री ध्यान रखें।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!