15 दिन पति…15 दिन प्रेमी ; बीवी के अनोखी डिमांड से पंचायत हैरान, जानिए पुरा मामला…

यूपी। कहते है प्यार अंधा होता है, इसमें ना उम्र की सीमा होती है और ना समाज का बंधन और जब प्यार हद से ज्यादा हो जाए तो वह सारे रिश्ते नाते बंधन टूट जाते है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर से सामने आया है। यहां एक महिला ने 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने को राजी हो गई। महिला का प्रेम-प्रसंग पास के ही गांव के एक युवक के साथ चल रहा है। विवाहिता एक साल में 10 बार प्रेमी के साथ भाग चुकी हैं। अब इस मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी डेढ़ पहले पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद विवाहिता को टांडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। एक साल पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पंचायत के बाद पति अपनी पत्नी को वापस घर ले गया। इसके बाद एक साल में 9 बार महिला अपने प्रेमी के साथ फरार होती रही। लेकिन आखिरी बार वह लौटकर घर नहीं आई। एक हफ्ते पहले पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर थाने में की। इस दौरान पति ने बिना मुकदमा लिखवाए पत्नी को प्रेमी के पास से वापस लाने की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पत्नी को बरामद कर पति को सौंप दिया। महिला एक रात पति के घर में रुकने के बाद 10वीं बार फरार हो गई।

महिला ने पंचायत में रखा अनोखा प्रस्ताव

पत्नी के घर से गायब होने की जानकारी होते ही पति के होश उड़ गए। इसके बाद पति ने जब पत्नी के प्रेमी के घर जाकर देखा तो पत्नी वहां मौजूद थी। पति ने पत्नी को बहुत समझाने की कोशिश की और कहा कि घर लौट आओ। हालांकि, पत्नी ने पति के घर लौटने की बात से मना करते हुए वापस लौटा दिया। इसके बाद मामले में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला ने 15 दिन प्रेमी और 15 दिन पति के साथ रहने का प्रस्ताव रख दिया। इस प्रस्ताव को सुनते ही पंचायत में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पत्नी के प्रस्ताव पर पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला कि मुझे माफ कर दो, अब तुम अपने प्रेमी के साथ रहो।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!