BEO Suspend : शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण आदेश अफसरों की गले की फांस बनता जा रहा है। अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट में गड़बड़झाला करने वाले BEO पर लगातार गाज गिर रही है। पहले दुर्ग, फिर जांजगी और जगदलपुर में BEO की छुट्टी हो गयी है। अब तक तीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। नया आदेश जगदलपुर के बीईओ मानसिंह भारद्वाज के लिए जारी किया गया है। मानसिंह भारद्वाज जगदलपुर के बीईओ थे। आरोप है कि युक्तियुक्तकरण के कामों में उन्होंने बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की थी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल नगरनाग में कनिष्ठ शिक्षक को वरिष्ठ और वरिष्ठ शिक्षक को कनिष्ठ बताते हुए गणना की गयी थी। सेजेस उच्च माध्यमिक स्कूल विवेकानंद जगदलपुर ई संवर्ग की शाला है, जिसे टी संवर्ग और ई संवर्ग में रिक्त पदों की जानकारी दी गयी। युक्तियुक्तकरण से संबंधित विकासखंड स्तरीय जानकारी में वरिष्ठता निर्धारण में काफी गलतियां की गयी। युक्तियुक्तकरण के लिए स्वीकृत व खाली पदों की विसंगति पूर्ण जानकारी जिलास्तरीय कमेटी को दी गयी। गड़बडी की शिकायत पर कलेक्टर ने काफी गंभीरता दिखाते हुए बीईओ मानसिंह भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया है। बीईओ का मुख्यालय डीईओ कार्यालय जगदलपुर किया गया है। Post Views: 244 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG DSP Pramoshan : लंबे इंतजार के बाद निरीक्षक बने DSP, गृह विभाग ने प्रमोशन आदेश किया जारी छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट! इतने मरीजों की हुई पुष्टि, दिखाई दे रहे ये लक्षण, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश