100 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल का दाम, डीजल भी हुआ महंगा! टैंक फुल करवाने से पहले चेक कर लें आज का रेट

नई दिल्ली : एक ओर देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। तो दूसरी ओर खाने पीने की चीजों से लेकर ईंधन के दामों में भी उतार चढ़ाव होते रहता है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूटने लगी है। हर दिन बढ़ते रेट ने घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार जा चुकी हैं, वहीं डीजल भी अब सस्ता नहीं रहा। दिक्कत सिर्फ गाड़ियों तक सीमित नहीं है। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ रही है, जिसका असर सब्जी से लेकर किराना तक हर चीज पर दिख रहा है। ऐसे में आज शनिवार 24 मई के दिन पेट्रोल और डीजल की नए दाम (Petrol Diesel Rates) जारी किए गए हैं।

आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आज मोटेतौर पर पेट्रोल की कीमत 95.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.26 रुपए प्रति लीटर है। वहीं बात करें मुंबई की तो यहां पेट्रोल का दाम 104.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीलज 92.15 रुपए है।

देखें बाकी शहरों में क्या है आज का ताजा भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.34
अहमदाबाद94.4990.17
बेंगलुरु102.9289.02
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.80
पुणे104.0490.57
चंडीगढ़94.3082.45
इंदौर106.4891.88
पटना105.5893.80
सूरत95.0089.00
नासिक95.5089.50
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!