दिनेश बारी लखनपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन पाने सरगुजा की मेधावी छात्रा को मिलेगा सुनहरा अवसर

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली निवासी गुनगुन गुप्ता, पिता संजय गुप्ता, का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 14 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहां गुनगुन को प्रधानमंत्री से अपने सवाल का उत्तर, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

गुनगुन गुप्ता लखनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया था। शुरू से ही मेधावी रही गुनगुन के चयन से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

ज़िले के लिए यह गौरव का क्षण है कि यहां की एक छात्रा को प्रधानमंत्री के साथ संवाद का अवसर मिल रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!