स्वतंत्रता दिवस पर जनपद पंचायत उदयपुर के 21 अमृत सरोवरों में ध्वजारोहण एवं कार्यक्रमों का आयोजन

उदयपुर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत पंचायतों में चिन्हांकित बड़े तालाबों का निर्माण एवं गहरीकरण कार्य कर उन्हें ग्रामीण आजीविका बढ़ाने का साधन बनाया गया है। इन सरोवरों से न केवल सिंचाई और मछली पालन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत उदयपुर के सभी 21 अमृत सरोवरों में एक साथ ध्वजारोहण कर देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद पंचायत भवन परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य, खेलकूद प्रतियोगिताएं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अमृत सरोवर योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर भी उपलब्ध कराती है।

ग्रामीणों ने बताया कि अमृत सरोवरों से फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है और मछली पालन से आय का एक स्थायी स्रोत भी मिला है। स्वतंत्रता दिवस पर हुए इन आयोजनों ने एक बार फिर ग्रामवासियों में एकता, उत्साह और देशप्रेम की भावना को प्रबल किया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!