अम्बिकापुर/14.09.202414 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा में हिंदी को देश की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया गया था। इस दिन को खास बनाने के लिए हर साल इसी तारीख को हिंदी दिवस मनाया जाता है – उक्ताशय के विचार कार्यक्रम की संयोजिका संस्कृति श्रीवास्तव ने हिंदी के महत्त्व पर बोलते हुये सेजेस केशवपुर के प्रांगण में हिंदी दिवस के अवसर पर कही। प्रमुख वक्ता के रूप में बोलते हुये राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक अंचल कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। हिंदी भाषा देश की एकता का सूत्र है। पुरे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रचार करने का श्रेय एक मात्र हिंदी भाषा को जाता है। भाषा की जननी और साहित्य की गरिमा हिंदी भाषा, जन-आंदोलनों की भी भाषा रही है। हिन्दी भाषा का प्रमुख गुण है – ’दूसरी भाषा के शब्दों को अपनाना’। हिन्दी का यह एक विशेष गुण है कि उसने हिन्दी की भाषा होते हुए भी अरबी, फारसी, अंग्रेजी इत्यादि के शब्दों को अछूता नहीं समझा। भारत के अलावा मॉरीशस, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, फिजी, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका और त्रिनिदाद एवं टोबैगो देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। मॉरीशस, मालदीव, नेपाल, फिजी, त्रिनिडाड और टोबोगो में हिंदी राष्ट्र की प्रमुख भाषा के रूप में प्रचलित है । कार्यक्रम में जिला ग्रंथालय के मुकेश दुबे के सहयोग से हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकारों की पुस्तकों के अलावा काफी संख्या में बाल साहित्य का अवलोकन, पठन – पाठन विद्यालय के बच्चों ने किया। सेजेस केशवपुर के बच्चों के बीच पढ़ने की रूचि विकसित करने तथा हिंदी साहित्य के विभिन्न विधाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से निबंध लेखन, कहानी पाठ एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सभी वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आये विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संचालन में मुक्ता लकड़ा, निशा साहू, सुनीता पांडेय तथा प्रदीप बरई का योगदान सराहनीय रहा, मंच एवं कार्यक्रम के संचालन में सतीश भाई पटेल तथा ओजस गुप्ता कर सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन करते हुये संस्था के प्राचार्य संतोष साहू ने आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। Post Views: 500 Please Share With Your Friends Also Post navigation 2 लाख रूपये दहेज की मांग करने वाले आरोपी को सरगुजा पुलिस ने जशपुर से किया गिरफ्तार लखनपुर में तेज रफ्तार ट्रक का हादसा, बाल-बाल बचा चालक