56 बोरी अवैध धान सहित वाहन जप्त, धान खरीदी से पूर्व प्रशासन हुआ सख्त बलरामपुर, 23 अक्टूबर 2024: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए जल्द ही धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जाए और आवश्यकतानुसार सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि वास्तविक कृषकों से ही धान की खरीदी हो और उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हों, ताकि किसान सुगमता से धान का विक्रय कर सकें। इसी क्रम में, कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) वाड्रफनगर श्री चेतन साहू के मार्गदर्शन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा तहसीलदार रघुनाथपुर, श्री ईश्वर चंद यादव ने एक पिकअप वाहन जब्त किया है, जिसमें अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था। तहसीलदार ने बताया कि यह पिकअप वाहन (क्रमांक सीजी 15 डीबी 7176) रात 1 बजे उत्तर प्रदेश से आ रही थी। बलंगी निवासी राजू केशरी, पुत्र हरि केशरी द्वारा इस वाहन में 56 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान जब्त किए गए धान और वाहन को संबंधित थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। Post Views: 272 Please Share With Your Friends Also Post navigation दोहरे हत्या कांड से सुर्ख़ियों में आये सूरजपुर जिले के कलेक्टर बनाये गए IAS एस.जयवर्धन विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में ली जानकारी, आंगनबाड़ी केंद्रों के सतत निरीक्षण के दिए निर्देश