• फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
  • अंबिकापुर – रामानुजगंज मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए रहा बाधित

सरगुजा। अंबिकापुर शहर के संजय पार्क के पास लंबे समय से खड़ी दो बसों में आज अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दोनों बसों को अपनी चपेट में ले लिया और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये दोनों बसें ‘सानिया बस सर्विस’ की बताई जा रही हैं और कई महीनों से वहीं खड़ी थीं। आग की घटना के चलते अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया है।घटना अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी ने बताया कि सूचना पर एक वाहन ने एक टर्न आउट लिया, लेकिन मौके से सूचना गई की आग बड़ी है, उसके बाद दूसरा टर्न आउट लिया गया, हमारे सहयोग के लिये पुलिस कंट्रोल रूम ने अपना वाटर कैनन ‘वरुण’ भी भेज दिया था. फायर की तीन गाड़ियां लगी और आग पर काबू पाया गया। 

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!