JASHPUR / 19.01.2025 जशपुर जिले के थाना पत्थलगांव पुलिस ने दो अलग-अलग संगठित गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए तमता मेले में हुई चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान और नकदी बरामद कर ली गई। प्रकरण 1: तमता मेले में दुकान से चोरी प्रार्थी भानु प्रताप सिदार (पिता कपिल साय सिदार, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तमता बाजारपारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 से 17 जनवरी 2025 तक ग्राम तमता में आयोजित मेले में उसने जूता-चप्पल की दुकान लगाई थी। मेले के दौरान 17 जनवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान और अन्य दुकानों से जूता-चप्पल, कपड़े, बर्तन, मनिहारी सामान एवं बैग जैसी वस्तुएं चोरी कर लीं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹24,000 थी। पुलिस कार्रवाई: घटना की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी: दाहा राम एक्का (पिता जग्गु एक्का, उम्र 45 वर्ष), श्रीमती निरासो एक्का (पति दाहा राम एक्का, उम्र 40 वर्ष), श्रीमती उर्मिला तिग्गा (पति स्व. मने तिग्गा, उम्र 45 वर्ष), श्रीमती दौली केरकेट्टा (पति स्व. मोनू केरकेट्टा, उम्र 55 वर्ष),सभी निवासी देलस नवाटोली, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा। बरामद सामान: चप्पल: 26 जोड़ छोटा जूता: 03 जोड़ लोवर: 17 नग पेंट: 03 नग साड़ी: 28 नग शर्ट: 08 नग बैग (महिला पर्स): 10 नग चूड़ी-कंगन: 18 पैकेट वेसलिन, पाउडर, जैस्मिन तेल: 07 नग स्टील बर्तन: चाय डेग (4), फ्राइपैन (4), टिफिन बॉक्स (1), अन्य बर्तन अन्य: प्लास्टिक बाल्टी, मटर, खिलौने, नेल पॉलिश, छाता आदि। कुल बरामदगी: ₹25,190। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। चोरी किए गए सामान को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण 2: मेला में महिला के बैग से नकदी चोरी प्रार्थिया सुशीला चक्रेश (पति उदय चक्रेश, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चनदागढ़, थाना पत्थलगांव) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 17 जनवरी 2025 को अपने पति और बच्चों के साथ तमता मेले में गई थी। मेले में बच्चों के लिए खिलौना खरीदते समय उसने अपने बैग में रखे ₹7,500 को चोरी पाया। पुलिस कार्रवाई: मामले की रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपी: सत्यपाल राम उर्फ बुतूरु (पिता दयानंद राम, उम्र 26 वर्ष), राजकुमारी बाई (पति सत्यपाल राम, उम्र 46 वर्ष), रेशमी बाई (पति अरुण राम भगत, उम्र 23 वर्ष), बिलाशी बाई (पति कमल राम, उम्र 36 वर्ष), शीतल बाई (पति राजकुमार लोहार, उम्र 30 वर्ष), सुरंती बाई (पति नीलांबर विश्वकर्मा, उम्र 45 वर्ष),सभी निवासी तपकरा बाधरकोना, थाना जशपुर। बरामदगी: चोरी की गई नकदी: ₹7,500। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की। चोरी की नकदी जब्त कर ली गई। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दोनों गिरोह संगठित तरीके से मेले में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसी कारण प्रकरणों में धारा 112(2) बीएनएस को भी जोड़ा गया। आरोपियों को दिनांक 19.01.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव के मार्गदर्शन में कार्रवाई हुई। इस ऑपरेशन में निरीक्षक विनीत पांडे, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, पदुम वर्मा, आशीषन टोप्पो, अजय खेस्स, और महिला आरक्षक रिम्पा पैंकरा ने उत्कृष्ट कार्य किया। जशपुर पुलिस जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर है। नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जशपुर पुलिस: आपके विश्वास का प्रतीक। Post Views: 1,356 Please Share With Your Friends Also Post navigation 36वां सड़क सुरक्षा सप्ताह: सरगुजा पुलिस ने आयोजित की हेलमेट रैली, मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश कांग्रेस हमेशा से भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति करती है – डिप्टी सीएम अरुण साव