फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2024/ भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदित जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic पर भरा जायेगा। कक्षा 6वीं में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रारंभिक तिथि 11 नवम्बर 2024 से निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2024 तक होगी। ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार हेतु 11 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2024 तक तिथि निर्देशित है। वहीं प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 होगी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं हेतु नियमावली, प्रवेश नीति एवं प्रवेश से संबंधित समस्त विस्तृत शर्तों का अवलोकन विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nicg की पर किया जा सकता है। www.eklavya.cg.nic Post Views: 382 Please Share With Your Friends Also Post navigation मोहरसोप में सोलर पावर प्लांट का इन्वर्टर 6 महीने से खराब, पसरा अंधेरा भैयाथान के मंगल भवन में परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस का किया गया आयोजन