कत्थक नृत्यांगना सृष्टी भदौरिया के प्रस्तुती की हुई जमकर सराहना उदयपुर – 27 सितम्बर 2024/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड का रामगढ़ प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में देश-विदेश में विख्यात है। शासन के निर्देशानुसार रामगढ़ की पावन धरा पर विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पहली बार विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय उदयपुर , कस्तूरबा आवासीय विद्यालय उदयपुर, पूर्व माध्य शाला पेंडरखी और स्काईरिच स्कुल बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को तारामंडल प्रदर्शनी भी दिखाई गई। कत्थक नृत्य की सृष्टी भदौरिया ने ऐसी प्रस्तुति दी की सभी ने जोरदार तालियों से इनका स्वागत किया और मुक्त कंठ से कत्थक नृत्य की सराहना की | विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम जनपद उपाध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा के आतिथ्य में शुरुआत हुई। नीरज मिश्रा और राधे श्याम ने इस अवसर पर विश्व पर्यटन दिवस के महत्व और पर्यटन के क्षेत्र में सरगुजा जिले की समृद्धि का उल्लेख किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाया। इस अवसर पर रामगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई और स्थानीय लोगों से पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कुछ वक्ताओं ने रामगढ़ पर अपने आलेख पढ़े यहाँ पर्यटन की विस्तार की संभावनाओ पर भी विचार विमर्श किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीला बाई सरपंच पुटा, शांति सिंह, सरस्वती सिंह जनपद सदस्य, अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष, राधे श्याम सिंह जिला मंत्री, राजेंद्र जायसवाल, प्रबोध सिंह, चंद्रबसू यादव महामंत्री, बलदेव सिंह, संतोष जायसवाल, अखंड विधायक सिंह, दीपक सिंघल, श्यामलाल, बुधमोहन, त्रिलोचन सिंह, शुभम भदौरिया, मनीष बंसल, डालेश्वर यादव, मनबोध मरकाम, स्काई रिच स्कूल के प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता, पूर्व रामनगर सरपंच रोहित सिंह टेकाम सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के आशीष वर्मा, पुरातत्व विभाग से मोहन साहू, साक्षर भारत परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता, वन परिक्षेत्राधिकारी कमलेश राय, नायब तहसीलदार आकाश गौतम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेम प्रकाश साहू, जेई राजेंद्र राजवाड़े, सम्पुरण राय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ! छत्तीसगढ़ के पर्यटन केन्द्रों की विस्तृत जानकारी के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें https://tourism.cgstate.gov.in Post Views: 1,126 Please Share With Your Friends Also Post navigation नदी में बहा 40 वर्षीय व्यक्ति का 100 मीटर दूरी पर मिला शव टीचर्स एसोसिएशन ने समयमान/क्रमोन्नत वेतनमान के लिए सौंपा आवेदन और ज्ञापन