रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर होली मनाने से खुशियां और भी बढ़ जाती हैं, जिससे आपसी प्रेम और संबंधों को मजबूती मिलती है। सांसद अग्रवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह परंपराओं और संस्कृतियों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सुंदर माध्यम भी है। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर रंगों की खुशी बांटी और स्नेह व उल्लास के साथ होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और आनंद के रंगों में सराबोर होने का है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!