पोषण माह के समापन में कुपोषण और स्वच्छता पर चर्चा, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी हुआ संपन्न लखनपुर/ दिनेश बारी 03/10/2024 लखनपुर विकासखंड के सेक्टर बेलदगी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी बियाधापारा में पोषण माह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कुपोषण की गंभीर समस्या और उसके प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरगुजा संभाग में कुपोषण उन्मूलन के लिए विगत कई दशकों से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और लोगों को सरकार की वर्तमान योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत सदस्य सरला सिंह ने भी अपने उद्बोधन में पोषण माह के महत्व पर प्रकाश डाला और स्वच्छता तथा पोषण से संबंधित विभिन्न आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने लोगों को विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उनका लाभ उठाने की सलाह दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी उत्तम स्वास्थ्य के लिए पोषण और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आठ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई और तीन छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन संपन्न हुआ। पोषण मेले में विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई, जहाँ लोगों को उनकी पौष्टिकता के बारे में बताया गया। हरी साग-सब्जियों की भी विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस दौरान विधायक प्रबोध मिंज और जिला पंचायत सदस्य ने कुपोषण दूर करने के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया और उपस्थित जनसमुदाय को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शपथ दिलाई। Post Views: 314 Please Share With Your Friends Also Post navigation शासकीय राशन दुकानदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुख्यमंत्री का बलरामपुर दौरा: 196.94 करोड़ रुपये की सौगात