दिनेश बारी लखनपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संवाद, लखनपुर जनपद में कार्यक्रम का आयोजन

सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद कार्यालय के सभा कक्ष में 18 जनवरी 2025, शनिवार को स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और हितग्राहियों से संवाद किया।

लखनपुर विकासखंड की 7 ग्राम पंचायतों के 77 लाभार्थियों को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की उपस्थिति में संपत्ति कार्डों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल रहे। साथ ही राहुल अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, कुन्नी मंडल अध्यक्ष रवि महंत, चंद्रिका यादव, विश्वनाथ गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि लुण्ड्रा राकेश साहू, मदन राजवाड़े, BDC सदस्य श्रीमती प्रमिला राजवाड़े, श्रीमती राजकुमारी पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, और सुश्री दीप्ति जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामित्व संपत्ति कार्ड ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति के अधिकारों को सुनिश्चित करने और विकास को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। उन्होंने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत अभियान का एक अहम हिस्सा बताया।

कार्यक्रम में हितग्राही ग्रामीणों ने स्वामित्व कार्ड मिलने पर खुशी जताई और सरकार के इस कदम की सराहना की।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!