दिनेश बारी लखनपुर अंबिकापुर और लुण्ड्रा विधायक की उपस्थिति में सामुदायिक भवन में हुआ आयोजन लखनपुर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 9 मार्च, रविवार को दोपहर 11 बजे सामुदायिक भवन लखनपुर में संपन्न हुआ। समारोह में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और फूलमालाओं से किया गया। एसडीएम ने दिलाई शपथ एसडीएम वन सिंह नेताम ने नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू और 15 वार्डों के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आदर्श नगर पंचायत बनाने का संकल्प शपथ ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने नगर के विकास के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए लखनपुर को आदर्श नगर पंचायत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति समारोह में जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, ओबीसी पिछड़ा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, सुरेंद्र साहू, कामेश्वर राजवाड़े सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर पंचायत कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन ब्रिज किशोर पांडे ने किया। Post Views: 454 Please Share With Your Friends Also Post navigation ब्रेक फेल होने पर रॉन्ग साइड में खड़ी ट्रेलर की टक्कर से ट्रक ड्राइवर की मौत… होली पूर्व आबकारी उड़नदस्ता टीम की लगातार कार्यवाही जारी – मध्य प्रदेश राज्य की 109 पाव गोवा शराब एवं 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्रवाई