दिनेश बारी लखनपुर

नगर पंचायत लखनपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 दिसंबर 2024 तक 1100 आवास पूर्ण कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है। नगर पंचायत ने हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए समय-समय पर आवास निर्माण की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया और योजनाबद्ध तरीके से कार्य को समय पर पूरा किया।

द्वितीय चरण के लिए शिविर का आयोजन
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शासन के निर्देशानुसार रैपिड असेसमेंट सर्वेक्षण एवं मांग सर्वेक्षण के लिए नगर पंचायत कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पहले चरण में वंचित रह गए हितग्राहियों को दूसरे चरण में मकान उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी केंद्र सरकार के पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नगर पंचायत कार्यालय में आकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

स्थानीय नेतृत्व को नगरवासियों का आभार
1100 आवासों के पूर्ण होने पर नगरवासियों ने स्थानीय विधायक श्री राजेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विधासागर चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह उपलब्धि नगर पंचायत की समर्पित कार्यप्रणाली और हितग्राहियों के सहयोग से संभव हुई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!