बलरामपुर। राजपुर तहसील के हल्का नंबर 17 (ओकरा और पतरापारा) के पटवारी पवन पांडेय को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने 12,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। पटवारी पवन पांडेय, जो वर्तमान में पटवारी संघ के अध्यक्ष भी हैं, ने अजय पावले से फावती चढ़ाने और नामांतरण के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता अजय पावले ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर से की। शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया और बुधवार को अजय पावले को रंगीन नोट देकर पटवारी के घर भेजा। जैसे ही अजय ने पवन पांडेय को पैसे दिए, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पटवारी को पकड़ लिया। टीम ने आरोपी पटवारी को हिरासत में लेकर स्थानीय रेस्ट हाउस में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, पटवारी कार्यालय में रखे दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रिश्वतखोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Post Views: 236 Please Share With Your Friends Also Post navigation चंदन लकड़ी चोरी और बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश चंदन तस्करी में लिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद मां और भाई पर एसिड फेंककर हमला, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार