Ambikapur 18/09/2024

अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में धोबी समाज का संभागीय सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें संत गाडगे महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया। सम्मेलन में धोबी समाज के प्रमुख जन और स्थानीय नेताओं ने समाज के उत्थान और भवन निर्माण की मांग पर चर्चा की।

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और अन्य नेताओं ने समाज के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। धोबी समाज प्रमुख जनो ने शिक्षा को समाज और देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की। सम्मेलन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार साझा किए और समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस सम्मेलन में सरगुजा संभाग से बड़ी संख्या में धोबी समाज के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इसमें विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक जी, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा जी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य प्रहलाद रजक, छत्तीसगढ़ एकता मंच धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर, छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती रजनी रजक, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला रजक, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर, प्रदेश चुनाव अधिकारी पी. पी बलभद्र , छत्तीसगढ़ रजक महासंघ के अध्यक्ष किशन लाल निर्मलकर जी, सामाजिक कार्यकर्त्ता राकेश निर्मलकर एवं प्रदेश धोबी समाज के सदस्यगण के साथ साथ सरगुजा संभागीय धोबी समाज के अध्यक्ष राकेश कुमार रजक, संरक्षक दुर्गा रजक, लाल मालवीय एवं मदन रजक, महासचिव नितिन रजक, कोषाध्यक्ष राजा रजक, उपाध्यक्ष विनोद रजक , सरगुजा धोबी समाज के अध्यक्ष रोशन कनौजिया , बलरामपुर अध्यक्ष बसंत कनौजिया, जशपुर जिला अध्यक्ष राजेश शेट्टी, बाल गोविंद रजक, सूरजपुर अध्यक्ष धर्मपाल रजक, संभागीय जिला सरगुजा युवा अध्यक्ष अजय रजक, दीनू रजक, सौरभ रजक, संभागीय महिला अध्यक्ष आशा रजक, महामंत्री उर्मिला रजक, महासचिव चंचल रजक ,उपाध्यक्ष दुर्गा कनौजिया कोषाध्यक्ष सुनीता रजक, सरगुजा जिला अध्यक्ष श्रीमती विमला रजक, बेगमाती रजक, बिंदु रजक, नीतू रजक, गंगोत्री रजक तथा समाज के महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!