अंबिकापुर से कुसमी दौरे के दौरान हुआ हादसा, सभी सुरक्षित राजपुर। अंबिकापुर-राजपुर मुख्य मार्ग एनएच-343 पर ग्राम चरगढ़ के पास महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में मंत्री समेत सभी लोग बाल-बाल बच गए। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अंबिकापुर से कुसमी में आयोजित बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान राजपुर की ओर से चरगढ़ के पास सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। ट्रक के पीछे एक और ट्रक थी। सामने चल रहे काफिले के वाहन ने अचानक ब्रेक मारा, जिससे पीछे चल रही चार गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्थानीय लोक निर्माण रेस्ट हाउस में कुछ समय बिताया और भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद वह कुसमी के लिए रवाना हो गईं। Post Views: 1,273 Please Share With Your Friends Also Post navigation मितानिन दिवस पर साल्ही में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित हसदेव नदी-जंगल बचाओ पदयात्रा की शुरुआत बिलासपुर से 24 नवंबर को हुई 08 दिसंबर को हरिहरपुर में होगा समापन