युवती ने कंडोम के पकौड़े बनाकर खाया, सॉस के साथ जायके लेते हुए बोली – बेहद क्रंची है ये तो, देखिए वीडियो

नई दिल्ली : सोशल मीडिया के इस युग में खुद को फेमस करने के लिए युवा क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। कोई अहम जानकारी देकर नाम कमा रहा है ​तो अश्लीलता और गलत कंटेट को प्रमोट कर खुद को फेमस कर रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवती कंडोम के पकौड़े बनाकर खाते हुए नजर आ रही है।

इस वीडियो में युवती ने कंडोम के पकौड़े बनाने की ​रेसिपी भी बताई है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवती पहले कुछ कंडोम लाती है और फिर उसे बेसन के घोल में डालती है। इसके बाद युवती उसे तेल की कढ़ाई में डालकर तलती है। फिर जब पकौड़े लाल हो जाते हैं तो उसे एक प्लेट में निकालती है। वहीं, इसके बाद युवती सॉस के साथ पकौड़े को खाने भी लगती है।

इस वायरल वीडियो को vickysoni2717 नाम के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवती को भला बुरा कहने से बिल्कुल भी नहीं कतरा रहे हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/DKgpgxHxLQn/?igsh=MThnYmw2OHBrZHBqZw==

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!