महाराष्ट्र के पालघर से महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पालघर के पिरकुंडा दरगाह के पास सूटकेस में सिर कटी महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। खलने के दौरान बच्चों ने लावारिस सूटकेस को देखा। इसके बाद सूटकेस को खोला गया तो सबकी चीखें निकल गई। सूटकेस के अंदर सिर कटी महिला की लाश थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो सबूत इकट्ठा करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार की शाम पिरकुंडा दरगाह के पास हुई। वहां कुछ बच्चों ने लावारिस पड़ा एक सूटकेस देखा तो पास जाकर उसे खोल दिया। सूटकेस के अंदर का दृश्य देखकर वे घबरा गए. इसके बाद स्थानीय लोगों तक जानकारी पहुंची. लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह सिर किसका है और हत्या के पीछे किसका हाथ हो सकता है।

पुलिस को संदेह है कि यह किसी सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है। अधिकारियों ने कहा कि आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और लापता महिलाओं की रिपोर्ट की जांच की जा रही है, जिससे पीड़िता की पहचान की जा सके।

मंडवी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमारी टीमें इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। पीड़िता की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसी के साथ शव के अन्य हिस्सों की तलाश की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों और व्यापारियों से पूछताछ कर रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!