अंबिकापुर कृषि महाविद्यालय में क्षेत्रीय महिलाओं के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम अंबिकापुर, छत्तीसगढ़। महात्मा गांधी सेवा आश्रम, जौरा (मुरैना, मध्य प्रदेश) के तत्वाधान में 14 नवंबर 2024 से राज मोहानी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में चार दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण 17 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा। डॉ. एस.के. सिन्हा (अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय) ने उद्घाटन में कहा कि मधुमक्खी पालन आय और पर्यावरण संरक्षण दोनों में मददगार है।प्रफुल्ल श्रीवास्तव (मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ) ने मधुमक्खियों की प्रजातियों और उनके उत्पादों से आर्थिक लाभ पर चर्चा की।विनय गुप्ता (NYP छत्तीसगढ़ प्रभारी) ने इसे किसानों के लिए तीर्थस्थल करार देते हुए क्षेत्रीय जैव विविधता के महत्व को रेखांकित किया।वैभव कुमार जायसवाल (कृषि विज्ञान केंद्र) ने रोग प्रबंधन और कीट नियंत्रण की जानकारी दी।रवींद्र सक्सेना (परियोजना समन्वयक) ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बल दिया। मुड़गांव से आई महिलाओं ने इस पहल को जीवन बदलने वाला बताया। रघुवीर दास और इंद्र बहन की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Post Views: 326 Please Share With Your Friends Also Post navigation चौकी बसदेई पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत एक और आरोपी गिरफ्तार ब्रेकिंग: “जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोई”