दिनेश बारी लखनपुर

लखनपुर: दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पंचायत लखनपुर में 38 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों के माध्यम से महिलाएं बचत और आपसी लेन-देन के जरिए न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी नई पहचान बना रही हैं।

योजना के तहत समूहों को आपसी लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 10,000 रुपये की आवर्ती निधि प्रदान की जाती है। लखनपुर के स्वयं सहायता समूह विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

गठित शीतला स्वयं सहायता समूह नगर पंचायत लखनपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को गरम भोजन उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। इस सेवा से बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और समूह को प्रति माह 15,000 से 20,000 रुपये तक की आमदनी हो रही है। इस आय से समूह से जुड़ी महिलाओं को न केवल जीविकोपार्जन में सहायता मिल रही है, बल्कि उनके आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है।

यह पहल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!