PAPPU JAISWAL / SURAJPUR अधिग्रहित भूमि के एवज में 65 भूमिस्वामियों के आश्रितों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं रोजगार के लिए साक्षात्कार 16 नवंबर को सूरजपुर, 12 नवंबर 2024 – जिले के भटगांव क्षेत्र के ग्राम जरही में एसईसीएल की प्रस्तावित महामाया खुली खदान परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के एवज में भू-विस्थापितों एवं उनके आश्रितों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 56 भू-विस्थापितों और 9 अन्य कुल 65 भूमिस्वामियों के आश्रितों को रोजगार प्रदान किए जाने की स्वीकृति मिली है। साक्षात्कार की प्रक्रिया में अधिग्रहित भूमि के राजस्व अभिलेख, भूमिस्वामियों के दस्तावेज, और उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इस उद्देश्य से 16 नवंबर 2024 को सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत जरही में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, प्रतापपुर ने इस साक्षात्कार के आयोजन हेतु महाप्रबंधक एसईसीएल भटगांव को पत्र जारी किया है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए सभी भूमिस्वामियों और उनके प्रस्तावित उम्मीदवारों के लिए अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहना अनिवार्य है। Post Views: 291 Please Share With Your Friends Also Post navigation शहर में एसएसपी सूरजपुर का सख्त निर्देश, सीएसपी ने पुलिस दल के साथ की पैदल पेट्रोलिंग पुलिस आरक्षक का फर्जीवाड़ा: सैकड़ों प्रकरणों की रकम कोर्ट में जमा करने की बजाय खुद हड़पी. एक और धोखाधड़ी का मामला दर्ज