06 अक्टूबर, रायगढ़: कोतवाली पुलिस ने 5 अक्टूबर 2024 को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड स्थित कन्हैया भोजनालय में संचालक संजय गुप्ता अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भोजनालय पर छापा मारा। तलाशी के दौरान काउंटर के नीचे एक प्लास्टिक बोरी में 41 पाव शराब बरामद की गई, जिसमें 37 पाव सीलबंद रोमियो देशी मदिरा प्लेन, शोले मसाला देशी मदिरा, और 4 पाव सीलबंद मेकडायल नंबर-1 व्हिस्की अंग्रेजी शराब शामिल थी। पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता से ₹220 की शराब बिक्री की रकम भी बरामद की। आरोपी संजय गुप्ता (47 वर्ष), निवासी रेलवे बंगला पारा, रायगढ़ के खिलाफ अवैध शराब बिक्री के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में धारा 34(2) एवं 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी में उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक श्री राकेश शर्मा, जयलाल जायसवाल, और आरक्षक उत्तम सारथी तथा जगदेव सिंह शामिल रहे। Post Views: 275 Please Share With Your Friends Also Post navigation नक्सलियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से मिले प्रदेश के मंत्रीगण, मुख्यमंत्री ने भेजी जवानों को मिठाई युवक पर पत्थर से हमला करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मणिपुर पुलिस की कार्यवाही