दिनेश बारी लखनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, आरोपी देवर की तलाश जारी लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी तेंदू घाट में एक महिला की खून से लथपथ लाश घर के परछी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कुन्नी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका मान कुवर (42 वर्ष) पति देवचंद दास को उसका पति पहले ही छोड़कर अलग रह रहा था। छह माह पूर्व मृतिका अपने देवर विष्णु दास के साथ रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर शराब को लेकर झगड़े होते रहते थे। रविवार, 12 जनवरी की रात को शराब पीने को लेकर घर से लगभग 200 मीटर दूर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी देवर विष्णु दास मृतिका को मारते हुए घर लाया और पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर घातक हमला कर दिया। अत्यधिक खून बहने और गंभीर चोट के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मृतिका का दूसरा देवर सिया दास घर पहुंचा तो उसने भाभी को खून से लथपथ मृत हालत में पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी देवर विष्णु दास घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। Post Views: 2,751 Please Share With Your Friends Also Post navigation 5 वर्षीय नाबालिग को बिस्किट खिलाकर जंगल में दुराचार, आरोपी गिरफ्तार लखनपुर: भाजपा मंडल की समन्वय बैठक सम्पन्न, निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार