72 बूथों पर बूथ समिति के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू

धरमजयगढ़ से लीलाम्बर यादव की रिपोर्ट

धरमजयगढ़ भाजपा मंडल में संगठन महापर्व के पहले चरण के तहत बूथ समिति के चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंडल के 72 बूथों पर समिति गठन के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष टिका राम पटेल, चुनाव प्रभारी किशोर राठिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, मंडल महामंत्री शिशुपाल गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री गोविंद महंत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीलाम्बर यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश चैनानी, विजय यादव, नीलमणि पटेल, अनिल पांडे, भारत साहू, विजय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नरेश राठिया, भोगेश्वर बेहरा, मोती बेहरा, नटवर अग्रवाल, विश्वजीत विश्वास, मनोज शर्मा, और शिव हरि जिंदल सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

टिका राम पटेल ने दिए बूथ स्तर पर पारदर्शिता के निर्देश

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टिका राम पटेल ने कहा कि भाजपा की सबसे पहली इकाई बूथ समिति है। चुनाव जीतने और हारने का आधार बूथ स्तर पर ही तय होता है। उन्होंने शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारियों से गाइडलाइन का पालन करते हुए तय समयसीमा में बूथ समितियों का गठन पारदर्शिता के साथ करने की अपील की।

सक्रिय सदस्यता और संगठन की समीक्षा

मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर समितियों का गठन संगठन की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।

शक्ति केंद्र चुनाव प्रभारियों की घोषणा

धरमजयगढ़ मंडल के 16 शक्ति केंद्रों पर चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए। इन नियुक्तियों से संगठन चुनाव प्रक्रिया को तेज और सुसंगठित करने की योजना बनाई गई है।

कार्यशाला का समापन और आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश चैनानी ने किया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!