संगठन को मजबूत करने का संकल्प
मुख्य अतिथि अंबिकेश केसरी और अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रबोध सिंह और अखंड विधायक सिंह को मंडल अध्यक्ष के रूप में दी गई शुभकामनाएं

इस अवसर पर उदयपुर-01 के मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रबोध सिंह और उदयपुर-02 के मंडल अध्यक्ष के रूप में अखंड विधायक सिंह की नियुक्ति की गई। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने दोनों नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे सभी को साथ लेकर और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में 14 शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!