दिनेश बारी लखनपुर

भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में विधायक राजेश अग्रवाल हुए शामिल
लखनपुर नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस से शिखा जायसवाल, भाजपा से सावित्री दिनेश साहू, निर्दलीय में पूर्व भाजपा नेता की बहू मैदान में

लखनपुर नगर पंचायत चुनाव 2025 के अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ भव्य रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

भाजपा की नामांकन रैली में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए। भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर श्रीमती सावित्री दिनेश साहू पर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस ने युवा महिला प्रत्याशी शिखा जायसवाल को मैदान में उतारा है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता की बहू ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची:

  1. भाजपा: श्रीमती सावित्री दिनेश साहू।
  2. कांग्रेस: शिखा जायसवाल।
  3. निर्दलीय: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता की बहू।

पार्षद पद के लिए नामांकन
लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर कुल 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

वार्डवार प्रत्याशियों की सूची:

  • वार्ड क्रमांक 1: भाजपा – उर्मिला खालखो, कांग्रेस – बंटू राम।
  • वार्ड क्रमांक 2: भाजपा – दिनेश साहू, कांग्रेस – सुनीता साहू, निर्दलीय – विवेक यादव, रोहित गुप्ता।
  • वार्ड क्रमांक 3: भाजपा – निशांत गुप्ता, कांग्रेस – भूपेंद्र जायसवाल, निर्दलीय – पीयूष अग्रवाल।
  • वार्ड क्रमांक 4: भाजपा – अमित बारी, कांग्रेस – अनिल गुप्ता, निर्दलीय – शैलेंद्र साहू।
  • वार्ड क्रमांक 5: भाजपा – चंद्रभान सिंह, कांग्रेस – बबलू मझवार।
  • वार्ड क्रमांक 6: भाजपा – समीमउद्दीन, कांग्रेस – साजिद खान।
  • वार्ड क्रमांक 7: भाजपा – नेहा बंसल, कांग्रेस – इस्लामुल, निर्दलीय – आशमा बेगम।
  • वार्ड क्रमांक 8: भाजपा – गायत्री अग्रवाल, कांग्रेस – कुंती विश्वकर्मा।
  • वार्ड क्रमांक 9: भाजपा – पूनम साहू, कांग्रेस – प्रिया जायसवाल।
  • वार्ड क्रमांक 10: भाजपा – रामनारायण दुबे, कांग्रेस – रमेश जायसवाल।
  • वार्ड क्रमांक 11: भाजपा – बृज किशोर पांडे, कांग्रेस – ईश्वर राजवाड़े।
  • वार्ड क्रमांक 12: भाजपा – संध्या देवी ठाकुर, कांग्रेस – लक्ष्मी सिंह, निर्दलीय – ममता चौरसिया।
  • वार्ड क्रमांक 13: भाजपा – सीतू खड़िया, कांग्रेस – चमेली भुइंया।
  • वार्ड क्रमांक 14: भाजपा – संपत भुइंया, कांग्रेस – बघोलन।
  • वार्ड क्रमांक 15: भाजपा – राजेश सोनवानी, कांग्रेस – उमेश सोनवानी।

भाजपा और कांग्रेस की रणनीति स्पष्ट
इस बार भाजपा ने अपने अनुभवी उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने युवा चेहरों को प्राथमिकता दी है। निर्दलीय प्रत्याशियों की उपस्थिति ने चुनाव को और रोचक बना दिया है।

चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो चुकी हैं, और लखनपुर नगर पंचायत में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!