भतीजे के साथ शादी करने वाली आयुषी दुबे का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, बंद कमरे में ऐसी हालत में नजर आए दोनों, देखिए वीडियो जमुई : भतीजे के साथ शादी रचाकर सुर्खियों में आई आयुषी दुबे की चर्चा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। आए दिन आयुषी और सचिन को लेकर नई चर्चा शुरू हो जाती है। वहीं, दोनों के रिश्तों को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में आयुषी और सचिन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन आयुषी के बाल संवारते हुए नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आयुषी दुबे ने दावा किया है कि जिस युवक के साथ उसकी शादी हुई है, वह उसका भतीजा नहीं है। आयुषी दुबे ने फोन पर बताया कि जिस युवक से उसकी शादी हुई है वह उसका भतीजा नहीं है। भले ही उसका भतीजा बता कर चीजों को वायरल किया जा रहा है। आयुषी ने कहा कि टीआरपी बनाने के नाम पर उसके रिश्ते को चाची-भतीजा बताया जा रहा है। लेकिन सचिन उसके पूरे खानदान में कहीं नहीं है, वह गांव का एक युवक है। आयुषी ने कहा कि अब गांव के किसी युवक से प्यार करना कोई गुनाह तो नहीं। आयुषी दुबे का दावा है कि शादी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। उसने कहा कि मैं अपने पति को देवता की तरह मानती थी। लेकिन 4 साल में कभी खुश नहीं रही. इसी बीच सचिन मेरी काफी देखभाल करता था, और जो लोग देखभाल करते हैं उनके प्रति झुकाव होना काफी आम बात है। भविष्य के सवाल पर आयुषी ने कहा कि उसे धमकियां मिल रही है, लोग उसे जीने नहीं देना चाहते इसलिए वह लोग जमुई छोड़कर भाग निकले हैं। बता दें कि बीते दिनों जमुई जिले के सिकेरिया गांव की रहने वाली आयुषी दुबे ने अपने पति विशाल दुबे को छोड़कर उसके भतीजे सचिन दुबे के साथ शादी रचा ली थी। बीते 15 जून को आयुषी दुबे अपने प्रेमी सचिन दुबे के साथ घर से भाग निकली थी। जिसके बाद गांव में पंचायत हुई तथा आयुषी और सचिन ने एक साथ रहने का फैसला किया, जिसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई और तब से ही यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। चाची आयुषी दुबे और भतीजा सचिन दुबे का प्यार पूरा Trending में चल रहा है…. pic.twitter.com/j1Wk3ySXKJ— Karan Yadav (@karanyadav165) July 3, 2025 Post Views: 216 Please Share With Your Friends Also Post navigation Pornographic Video : पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल Women Romance With lover : होटल में प्रेमी के बाहों में इश्क लड़ा रही थी तीन बच्चों की मां, तभी हो गया ये कांड, बुलानी पड़ी पुलिस