रामानुजनगर, चंदरपुर, पोड़ी व उमापुर का किया गया निरीक्षण, धान बेचने आए कृषक बंधुओं से पूछे उनके अनुभव पप्पू जायसवाल / सूरजपुर/ 19 नवंबर 2024 कलेक्टर श्री एस जयवर्धन द्वारा ब्लॉक रामानुजनगर के धान उपार्जन केंद्रों को निरीक्षण किया गया। जहां उन्होंने रामानुजनगर, चंदरपुर, पोड़ी व उमापुर में स्थापित धान खरीदी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित हो इसके लिए सतत मॉनिटरीग के निर्देश दिए। श्री जयवर्धन ने धान खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदे गए धान के बारदाने का अवलोकन कर धान के गुणवत्ता को परखा, इसके साथ ही धान की नमी का आर्द्रता माप यंत्र में अवलोकन भी किया। उन्होंने समिति प्रबंधक एवं कर्मचारियों को वास्तविक किसानों के रकबे की धान की खरीदी हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर उनके द्वारा बेचे गए धान की मात्रा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में धान के रखरखाव हेतु स्टेकिंग की व्यवस्था तथा धान विक्रेताओं के आधार सत्यापन हेतु लगाए गए बायोमेट्रिक मशीन आदि कार्यों के संबंध जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी पंजी एवं ऑनलाईन एंट्री के कार्य का अवलोकन कर किसानों से धान खरीदी की कुल मात्रा एवं उसकी समुचित एंट्री के कार्य का सूक्ष्मता से परीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान रामानुजनगर एसडीएम श्री अजय मोड़ियाम, फूड इंस्पेक्टर श्री संदीप भगत व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।इसके साथ ही किसानों के धान खरीदी संबंधी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002333663 जारी किया गया है। किसान इन नम्बरों पर कॉल कर अपनी धान बेचने में आ रही समस्या को दर्ज करा सकते हैं Post Views: 218 Please Share With Your Friends Also Post navigation ग्राम करकोली में 64 क्विंटल धान जब्तअवैध धान बिक्री पर जिला प्रशासन की सख्ती एक लाख पचासी हजार रूपये के नशीली दवाईयों सहित 2 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही