। राजस्थान : अजमेर जिले में एक 40 साल की महिला ने अपने बेटे की मौत से सदमे में आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने जिस अस्पताल में उनका बेटा भर्ती था उसी की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान बेटे की हो गई मौत पुलिस ने बताया कि दूसरी मंजिल से कूदने के कारण रेखा लोहार के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोतवाली इलाके में हुई, जब लोहार के 18 वर्षीय बेटे योगेश कुमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्टेशन हाउस ऑफिसर दिनेश कुमार ने बताया कि योगेश ने गुरुवार को गलती से कोई दवा खा ली थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका चार दिनों तक इलाज चला, लेकिन उसकी मौत हो गई। Post Views: 179 Please Share With Your Friends Also Post navigation कांग्रेस पार्टी के महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक कल …कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक की करेंगे अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि पर इस बार चैत्र रामनवमी का उत्सव अनूठे और भव्य रूप में मनाया जाएगा…12 बजे सूर्य तिलक, दूरदर्शन पर होगा लाइव प्रसारण…