संजू रजक अंबिकापुर की रिपोर्ट सड़क हादसा: शिव महापुराण से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, कई गंभीर बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खामतराई और मुजगहन के बीच मेटाडोर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 पुरुष, 3 बच्चियां और 10 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार सभी लोग भंडेरा से शिव महापुराण सुनकर वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। Post Views: 207 Please Share With Your Friends Also Post navigation “800 ग्राम के नवजात की सफल चिकित्सा: संकल्प हॉस्पिटल ने रचा नया इतिहास” ब्रेक फेल होने से पलटा वाटर टैंकर, चालक-सहचालक बाल-बाल बचे