दिनेश बारी/ लखनपुर

लखनपुर। 30 मार्च 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से 130 पीएम श्री विद्यालयों का लोकार्पण किया गया, जिसमें लखनपुर का पीएम श्री विद्यालय भी शामिल रहा।

इस अवसर पर पीएम श्री विद्यालय लखनपुर में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, पीएम श्री सेजेस लखनपुर के एसएमडीसी अध्यक्ष श्री रवि अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद नेहा सनी बंसल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री राहुल अग्रवाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन सत्र में आए अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसके बाद विद्यालय के प्राचार्य ऋषि कुमार पांडे ने अपने स्वागत उद्बोधन में पीएम श्री विद्यालय की अवधारणा और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पीएम श्री विद्यालय छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यालय का उद्देश्य उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाना है। इसके साथ ही, उन्होंने सत्र 2025-26 के लिए तैयार वार्षिक कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रतिमा कश्यप एवं व्यायाम शिक्षक इकलस तिर्की ने तैयार की, जबकि तकनीकी सहयोग निलेश कुमार सिंह ने प्रदान किया। मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अपूर्ण प्रधान एवं पीएम श्री माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्रवण कुमार साहू ने किया।

इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक श्री बृजेंद्र दिहुलिया, कल्पना सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!