लखनपुर / दिनेश बारी, 05/10/2024 पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर लखनपुर अंजुमन गौसिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में 5 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे लखनपुर जमा मस्जिद से पदयात्रा करते हुए लखनपुर थाने पहुंचे। उन्होंने महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यति नरसिंहानंद सरस्वती ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रावण की जगह उन्हें जलाने की विवादास्पद बात कही। इसके पहले भी यति नरसिंहानंद द्वारा मुसलमानों के खिलाफ कई बार भड़काऊ बयान दिए गए हैं। उनके इन बयानों को जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास माना जा रहा है। अंजुमन गौसिया कमेटी के नेतृत्व में आक्रोशित मुस्लिम समुदाय ने लखनपुर थाने में पहुंचकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Post Views: 405 Please Share With Your Friends Also Post navigation अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने लखनपुर जनपद में संपूर्णता अभियान समापन कार्यक्रम में की शिरकत ग्राम पंचायत खैरा के ग्रामीणों ने शुरू कीअनिश्चितकालीन भूख हड़ताल