DGP Om praksh : पूर्व डीजीपी की हत्या कर दी गयी है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश पर चाकूओं से वार किया गया है। उनका शव बैंग्लुरू स्थित आवास में मिला है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश के शव पर चाकुओं के कई घाव हैं। पुलिस के अनुसार बिहार के चंपारण के रहने वाले 68 वर्षीय आइपीएस अफसर का शव बेंगलुरु स्थित पाश इलाके एचएसआर में स्थित तीन मंजिले मकान के भूतल पर मिला। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी पल्लवी ने दी थी। लेकिन पुलिस को शक है कि इस हत्या को अंजाम भी पत्नी ने ही दिया हो सकता है। फिलहाल शक के दायरे में परिवार के सदस्य ही हैं। पुलिस ने प्रकाश की पत्नी पल्लवी और बेटी से पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक हत्या के मूल कारण का पता नहीं चला है।पुलिस इस मामले में और जानकारियां जुटा रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि सेवानिवृत्त हो चुके डीजीपी ओम प्रकाश ने अपने किसी करीबी से ही उनके जीवन को खतरा होने की आशंका जताई थी। ओम प्रकाश के शव को अटाप्सी के लिए भेज गिया गया है और आगे की जांच भी जारी है। 1981 बैच के आइपीएस अफसर ओम प्रकाश बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। वह भूगर्भ-शास्त्र में परास्नातक थे। प्रकाश को एक मार्च, 2015 को डीजीपी नियुक्त किया गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। Post Views: 303 Please Share With Your Friends Also Post navigation BJP District Vice President : भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, BJP ने पार्टी से किया निष्कासित, आदेश जारी CG Crime : तलाकशुदा पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने थाना पहुंचकर किया सरेंडर…